दिल्ली #EvenOdd पॉलिसी शुरू होने के पहले दिन 117 लोगों का चालान कटा।

नई दिल्ली: राजधानी में 1 से 15 जनवरी के ट्रायल पीरियड लागू की गयी #इवनऑड पॉलिसी को न मान गलत दिन गाड़ी चलाने वाले 117 लोगों का चालान काटा गया। इन लोगों में बीजेपी के एक सांसद सत्यपाल सिंह भी पकड़े गए। सत्यपाल सिंह मुंबई पुलिस के कमिश्नर रह चुके हैं और अब बागपत इलाके से सांसद हैं उन्हें आज दोपहर इंडिया गेट से गुजरते हुए ट्रैफिक कॉन्स्टेबल ने रोका। वह ईवन नंबर की कार से जा रहे थे। जबकि आज ऑड नंबर की गाड़ियां चल रही हैं। रोके जाने पर सत्यपाल सिंह ने दलील दी कि उन्हें सिक्युरिटी मिली हुई है। इसलिए उन्हें छूट है।लेकिन दिल्ली सरकार ने दावा किया है कि ऑड-ईवन फॉर्मूले से सांसदों को छूट नहीं दी गई है।

आपको बता दें कि फॉर्मूले का नोटिफिकेशन जारी करने के दौरान केजरीवाल ने अपने मंत्रियों को वीवीआईपी छूट की लिस्ट से बाहर रखा था। इसी वजह से आम आदमी पार्टी के नेता भी #इवनऑड पॉलिसी को पूरी तरह मानते नज़र आये जिसमें उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया अपनी ऑड नंबर वाली कार से दिल्ली सेक्रेटेरिएट पहुंचे। वहीँ एन्वायरन्मेंट मिनिस्टर इमरान हुसैन ई-रिक्शा से ऑफिस गए।