दिल्‍ली इंतेखाबात: तश्हीर के दौरान ही रो पड़ी किरण बेदी

भारतीय जनता पार्टी की सीएम ओहदा की उम्मीदवार किरण बेदी अपने विधानसभा हल्के कृष्णा नगर में इंतेखाबी तश्हीर के दौरान बेहद जज़्बाती हो गईं। किरण बेदी की आंखों से आंसु छलक आए। बेहद सख्त शबिया वाली मुल्क की पहली आइपीएस खातून का यह चेहरा देखकर सब हैरान थे।

दिल्ली विधानसभा इंतेखाबात के लिए तश्हीर का दौर इस वक्त जोरो पर है। किरण बेदी भी आज सुबह से ही कृष्णा नगर में रोड शो पर निकली हुई हैं। लेकिन कड़क मिजाज वाली किरण बेदी का आज एक अलग ही चेहरा देखने को मिला। इंतेखाबी तश्हीर के दौरान किरण बेदी रो पड़ीं।

उन्होंने कहा कि ”लोगों से मुझे जितना प्यार मिला है, उसे बयां करने के लिए मेरे पास लफ्ज़ नहीं हैं।” दिल्ली विधानसभा इंतेखाबात के लिए तश्हीर का आज आखिरी दिन है।

किरण बेदी कृष्णा नगर सीट से विधानसभा इलेक्शन लड़ रही हैं, जो भाजपा का गढ़ रहा है। इससे पहले कृष्णा नगर से डॉ हर्षवर्धन इलेक्शन लड़ते रहे हैं। दिल्ली में 7 फरवरी को विधानसभा इंतेखाबात हैं, जिसका नतीजा 10 फरवरी को आएगा।