दीपिका के इस्लाम कबूल करने पर लोग क्या सोचते हैं, कोई फर्क नहीं पड़ता- शोएब

छोटे पर्दे के न्यूली मैरिड कपल शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ अपनी शादी के बाद से ही लगातार चर्चाओं में बने हुए हैं। फरवरी में ये कपल शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के बाद दीपिका ने इस्लाम धर्म कबूल कर लिया हैं।

इस्लाम धर्म कबूल करने के बाद दीपिका का कहना था कि, उन्हें अपने इस्लाम धर्म क़बूल करने के फैसले पर गर्व हैं और ये उनकी जिंदगी का निजी मामला हैं। इस्लाम धर्म कबूल करने के बाद दीपिका ने अपना नाम भी बदलकर फैजा रख लिया हैं. लेकिन दीपिका के ऐसा करने पर सोशल मीडिया यूज़र्स ने उन्हें ट्रोल कर दिया।

दीपिका के ट्रोल होने के बाद उनके पति शोएब का बयान सामने आया हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान शोएब ने कहा कि, ‘लोग क्या सोचते हैं, इस बात से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता।

उन्हें पता है कि उन्होंने कुछ गलत नहीं किया है इसलिए वो और दीपिका किसी भी निगेटिविटी पर ध्यान नहीं देते। इतना ही नहीं शोएब ने आगे ये भी कहा हैं कि, ‘लोगों को हमारे बारे में बात करने हक किसने दिया।

उन्होंने अपने और दीपिका के रिश्ते के बारे में बताते हुए कहा कि, ‘हमारी शादी बहुत खूबसूरत है। कुछ लोग बेकार का टॉपिक उठाकर हमें नीचा दिखाने की कोशिश कर रहे हैं।

लेकिन हमें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। शोएब की बातों से तो लग रहा हैं कि वो और दीपिका साथ में बहुत खुश हैं और ऐसा हैं भी ये तो उनकी तस्वीरें ही बयां करती हैं।