दुनिया इस दौर के सबसे बड़े शिया सुन्नी तसादुम से सहमी हुई है

नई दिल्ली: दुनिया इस दौर के सबसे बड़े शिया सुन्नी तसादुम से सहमी हुई है| हिन्दुस्तान‌ से सवा दो हज़ार किलोमीटर दूर सऊदी अरब में शिया आलमे दीन निम्र अल निम्र को सज़ा-ए-मौत दिए जाने के बाद शुरू हुआ शिया सुन्नी तसादुम लगातार‌ बढ़ रहा है| सुन्नी बादशाहत वाले सऊदी अरब और शिया हुकूमत वाले ईरान के आप सिफ़ारती ताल्लुक़ात टूट चुके है और मुस्लिम मुल्क दो ख़ेमों में बटते नज़र आ रहे हैं|

शिया और सुन्नी फ़िर्क़ों के दरमियान पूरी दुनिया में कशीदगी बढ़ रही हैं| शिया कम्यूनिटी ने ईरान में सऊदी अरब के सिफ़ारत ख़ाने में आतशज़नी की तो इस सऊदी अरब के सुन्नी हुकूमत ने भी ईरानी सिफ़ारत ख़ाने को ख़ाली करवा लिया है|

शिया और सुन्नीयों के दरमियान तसादुम सिर्फ दो ममालिक तक महिदूद नहीं है| बहरैन, शाम और इराक़ में शिया कम्यूनिटी सड़कों पर उतर आया है इस आग‌ पाकिस्तान और हिन्दुस्तान‌ में भी महसूस की जा रही है|