दुनिया की सबसे उम्रदराज महिला बनी जापान की केन तनाका!

कैंसर को हाराने वाली जापान की 116 साल वर्षीय केन तनाका दुनिया की सबसे उम्रदराज महिला बन गई हैं। गिनीज वर्ल्डरिकाॅर्ड्स ने उन्हें यह खिताब शनिवार को दिया। यह सम्मानफुकुओका के एक नर्सिंगहोम में दिया गया,जहां वह रहती हैं।

इस सेलिब्रेशन में उनके परिजन और शहर के मेयर मौजूद थे। इससे पहले यह रिकॉर्ड जापान की ही चियो मियाको के नाम था, जिनकी 117 साल की उम्र में मौत हो गई है।

जापान के ज्यादातर लोग 100 साल से अधिक जीते हैं। दूसरे देशों के मुकाबले ये काफी कम बीमार होते हैं। इसका सीक्रेट है इनकी लाइफस्टाल। सबसे ज्यादा उम्रदराज बुजुर्गों का रिकॉर्ड अभी भी जापान के नाम है। जानते हैं जापान के लोगों की इतनी लंबी उम्र का राज क्या है।

भास्कर डॉट कॉम के अनुसार, जापानियों का फोकस खुश रहने और फैमिली व दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम बिताने पर ज्यादा होता है। इसके लिए वे घर में कम और बाहर ज्यादा समय बिताते हैं। ये लोग काफी सोशल होते हैं और ज्यादातर लोगों से मिलने के लिए बाहर की जगह का चुनाव करते हैं। इसका एक कारण इनके घरों का छोटा होना भी है।

खाने के अलावा इनका पूरा फोकस शारीरिक तौर पर फिट रहने पर होता है। यहां के लोग बहुत कम बैठते हैं या तो ज्यादातर काम खड़े रहकर करते हैं या चलते-फिरते रहते हैं। ज्यादातर जापानी लोग स्टेशन पैदल चलकर जाते हैं, वहां खड़े रहते हैं। इसके अलावा ट्रेन और वर्कप्लेस में भी ज्यादातर खड़े रहना ही पसंद करते हैं।