दुनिया की हर तीसरी औरत हिंसा की शिकार। UN Report

UN की एक रिपोर्ट की मानें तो दुनिया की हर तीसरी महिला किसी न किसी तरह की हिंसा का शिकार है। इस मामले पर बोलते हुए UN Women एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर फुमज़िले ने बताया कि औरतों और लड़कियों पर होने वाली हिंसा दुनिया में सबसे ज़यादा की जाने वाली और सही जाने वाली हिंसा है जिसकी वजह और अंजाम लिंगभेद है। इस तरह की हिंसा गलत है और इसे हिंसा को रोक जा सकता है।

आपको बता दें कि अपनी बीवी या किसी और औरत घरेलू झगडे, मारपीट, छेड़छाड़, खरीद फरोख्त, देह व्यापार, जबरन बाल विवाह, जन्म से पहले लड़का या लड़की होने की जांच करना और भ्रूण हत्या यह सब कानूनन अपराध हैं। हमारे देश में इसके लिए 10 साल तक की सजा और भारी जुर्माना भी हो सकता है।