दुनिया के कई देशों में देखा गया ब्लड मून का नजारा, देखिए तस्वीरें!

आज भारत के अलावा दुनिया के कई देशों में लोगों ने सदी के सबसे लंबे चंद्रग्रहण का दीदार किया। ग्रहण के दौरान पल-पल बदलते चंद्रमा के रंग और रूप को देखकर लोग काफी उत्साहित रहे। जर्मनी की राजधानी बर्लिन में लोग ब्लड मून को देखने सड़कों पर निकल आए।

भारत की राजधानी दिल्ली में बादल लगने की वजह से लोग इस अद्भुत घटना को अपनी आंखो से देखने से वंचित रह गए। ग्रहण के दौरान करीब 01 घंटे 42 मिनट 57 सेकेंड का पूर्ण चंद्रग्रहण रहेगा। इससे पहले 31 जनवरी को चंद्रग्रहण के दौरान 1 घंटा 16 मिनट का चंद्रग्रहण था। देखें खूबसूरत तस्वीरें।

भारतीय समय के मुताबिक आप ग्रहण क रात के 11 बजकर 54 मिनट पर देख पाएंगे। ग्रहण का मध्य 1 बजकर 52 मिनट पर होगा साथ ही इसका अंत होगा रात में 3:49 बजे।

रात में एक बजे से लेकर रात में 02:43 बजे तक पूर्ण ग्रहण की अवस्था होगा। ग्रहण की पूर्ण अवधि 4 घंटे की होगी जो सदी की सबसे बड़ी चन्द्र ग्रहण होगी।