दुनिया के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति उसियम बहगोतो 146 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। बहगोतो मूल रूप से इंडोनेशिया के निवासी हैं। सरकार द्वारा जारी किए गए इनके पहचान पत्र के अनुसार बहगोतो का जन्म 31 दिसंबर 1870 में हुआ था।
आजीवन भारी धूम्रपान करने वाले उसियम बहगोतो को अज्ञात स्वास्थ्य शिकायत के लिए पिछले महीने अस्पताल में भर्ती किया गया था। उसके पोते सुयांतो ने बताया कि छह दिन बाद वह खुद डिस्चार्ज होकर घर आये और कुछ दिन तक केवल दलिया खाया।
बहगोतो का दावा है कि वो दुनिया के सबसे बुजुर्ग इन्सान हैं लेकिन लोग इनकी उम्र पर शक कर रहे हैं। पिछली गर्मियों में उन्होंने सबसे बुजुर्ग इन्सान होने को लेकर सुर्खियां बटोरी थी। उन्होंने संवाददाताओं से कहा था कि 1992 में ही अपनी मौत की तैयारी शुरू कर दी थी।
इंडोनेशिया के एक छोटे से गांव के उसियम बहगोतो ने तीन शादियां की थी लेकिन उनकी सभी पत्नियों की मृत्यु हो गई। उनकी सबसे छोटी पत्नी की मौत 1988 में हो गई थी। बहगोतो के सभी लड़के भी अब दुनिया में नही हैं।
उसके पोते ने कहा कि बहगोतो को सोमवार सुबह एक प्लॉट में दफनाया गया। उन्होंने मरने से बहुत कुछ नहीं पूछा। पूर्व में अपने एक इंटरव्यू में उन्होंने यह कहा था कि अब वह मरना चाहते हैं और मौत की प्रतीक्षा कर रहें हैं।
अधिक उम्र होने के कारण उनको अच्छे से सुनाई और दिखाई देना कम हो चुका है पर अभी भी उनके परिजन उनका ध्यान अच्छे से रखते हैं।