दुनिया के सबसे महंगे शहरों में, मुंबई 17 वें नंबर पर।

लंदन: सपनो को पूरा करने वाले शहर  को रहने और काम करने के लिहाज से दुनिया का 17वें सबसे महंगा शहर आंका गया है। ब्रिटेन की रियल एस्टेट कंपनी के सर्वे के मुताबिक़  मुंबई दुनिया भर के सबसे महंगे शहरों में से 17वें नंबर पर आया है। इस सर्वे में २० शहरों की लिस्ट में  लंदन पहले नंबर पर है जिसके बाद न्यूयॉर्क और हांगकांग सबसे महंगे शहर हैं। रियल एस्टेट कंपनी सविल्स के सर्वे के अनुसार, दुनिया के शीर्ष 20 सबसे महंगे शहरों में मुंबई के बाद बर्लिन, जोहानिसबर्ग और रियो डि जेनेरियो का स्थान है।
सर्वे के बाद  सोमवार को एक लिस्ट जारी  की गयी है और  इस लिस्ट में  जगह पाने वाला मुंबई इकलौता भारतीय शहर है। इसमें दुनिया के प्रमुख शहरों में प्रति व्यक्ति आवासीय और कार्यालय के सालाना कुल खर्च का तुलनात्मक अध्ययन किया गया है। सर्वे के अनुसार, लंदन पांच साल पहले के मुकाबले 18 फीसद और महंगा हो गया है।  लंदन में रहने का खर्च सिडनी, लॉस एंजलिस और शिकागो जैसे अंग्रेजी भाषी शहरों की तुलना में दोगुना है।