दुनिया के हर तीन में से एक गरीब भारत का

नई दिल्ली.  वर्ल्ड बैंक के मुताबिक भारत में करीब 22.4 करोड़ लोग गरीबी रेखा से नीचे जिंदगी गुजार रहे हैं। यानी वे रोजाना 120 रुपए (इंटरनेशनल स्केल) से कम में अपना खर्च चला रहे हैं। दुनिया में आबादी के लिहाज से सबसे ज्यादा गरीब भारत में रहते हैं। यह दूसरे सबसे गरीब देश नाइजीरिया से करीब 2.5 गुना ज्यादा हैं।

 46 साल में अब तक चार पीएम देश से गरीबी हटाने के लिए कैंपेन लांच कर चुके हैं। इन 46 साल में गरीबी करीब 27% घटी है। 1971 में गरीबी कुल आबादी की 57% थी। अभी करीब 30% आबादी गरीब है।  

भारत के 7 राज्यों छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, ओडिशा, राजस्थान और यूपी में करीब 60% गरीब अाबादी रहती है।80% गरीब भारत के गांवों में रहते हैं। दुनिया में करीब 76 करोड़ गरीब हैं।

5 साल में गरीबी हटाने के लिए ये करना होगा

जीडीपी ग्रोथ: 10% करनी होगी। फिलहाल जीडीपी ग्रोथ रेट 5.7%है।
जॉब: 17.5 करोड़ नई जॉब क्रिएट करने होंगे।
इकोनॉमी: 651 लाख करोड़। अभी 130 लाख करोड़ रुपए की है।
इंटरनेट: गांवों में हर शख्स तक इंटरनेट की पहुंच।
किसान: उनकी आय दोगुना करनी होगी और हर घर में बिजली-पानी देना होगा।
उत्पादन: खेती में पैदावार करीब 50% बढ़ानी होगी।सरकारी आंकड़े: हर 10 में से 3 शख्स गरीब