दुनिया से आतंकवाद का सफाया कर दूंगा: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप ने शपथ लेने से पहले संबोधित करते हुए पूरी दुनिया को धन्यवाद किया और कहा आज हम मिल कर निश्चय करेंगे की हम कई वर्षों तक साथ रहेंगे और कई चुनौतियों का सामना करेंगे। उन्होंने बराक ओबामा का धन्यवाद किया।

उन्होंने कहा यह सरकार आपका है अमेरिका आपका देश है उन्होंने कहा इस बात पर निर्भर नहीं करता है कि लोगों को कौन नियंत्रित करता है यह जरूरी है कि लोग क्या सरकार को नियंत्रित करते हैं। जो महिला-पुरूष जिस पर ध्यान नहीं दिया गया वह सब अब एक है वह सभी इस ऐतिहासिक समय को देखने आये हैं। दुनिया में अमेरिका महान है और वह लोगों के लिए अच्छा काम करना चाहते हैं।

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा हमें अमेरिका की शिक्षा प्रणाली पर ध्यान देना है, ड्रग्स को रोकना है हमें आज और अभी से इन सभी को रोकना है। हमारा राष्ट्र एक है और उनके सपने और दुख एक है उनकी सफलता ही हमारी सफलता होगी। आज मैंने इसी बात की शपथ ली है। हम कई दशक से देख रहे है कि अमेरिका का उद्योग कई देशों से पिछड़ गया है। हमने अपने देश की सीमा को नहीं देखा हमने अन्य देशों को अमीर बनाया लेकिन हम खुद कुछ नहीं कर पाये। यहां लाखों लोग बेरोजगार हो गये हमने पैसा विश्व में बांटा लेकिन अब इसे रोकना है हमें अब भविष्य की ओर देखना है।

उन्होंने कहा आज से अब हम एक नया दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ेंगे जिसमें सबसे पहले अमेरिका के लिए सोचा जाएगा। हम वही करेंगे जिससे अमेरिका का भला हो हम नए उद्योग लगाएंगे हम समृद्ध और शक्तिशाली बनेंगे मै अमेरिका को कभी पीछे नहीं रहने दूंगा। हम अपने सपनों को फिर से पाने का प्रयास करेंगे देश में हर क्षेत्र में काम किया जाएगा और नया इन्फ्रास्ट्रक्चर बनाया जाएगा।

उन्होंने कहा हम दूसरों के साथ भी संपर्क बनाएंगे लेकिन पहले अपना हित देखेंगे। हम इस्लामिक आतंकवाद के खिलाफ काम करेंगे और इसे पूरी तरह से खत्म करने का कोशिश करेंगे। हमें यह काम साथ मिलकर करना है हमें इसके लिए आपके साथ की जरूरत है। अगर अमेरिका एक साथ होगा तो देश प्रगति के ओर बढ़ेगा।

हमे अच्छे सपने संजोने होंगे जब तक हम एक रहेंगे अमेरिका एक रहेगा। मैं कोई राजनीतिक बाते नहीं कर रहा। अब हम बातें नहीं करेंगे अब काम करने की बारी आ गई है। अब समय आ गया है कि जब काले-गोरे का कोई भेदभाव नहीं होगा।