दुर्घटना : ट्रक ने टेम्पो को मारी टक्कर, 12 लोगों की मौत, 4 घायल

गुमलाः झारखंड में गुमला जिले के भरनो थाना क्षेत्र के पलमा डीपा राष्ट्रीय राजमार्ग-43 के नजदीक रात को एक ट्रक ने टेम्पो को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में टेम्पो सवार 16 में से 12 लोगों की मौत हो गई और 4 अन्य घायल हो गए। सभी घायलों को राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान(रिम्स) में भर्ती किया गया है।

मृतकों में 6 महिलाएं, 4 बच्चे और 2 पुरुष शामिल है। सभी सदस्य एक ही परिवार के सदस्य है और भरनो प्रखंड के जतरगढ़ी गांव के रहने वाले है।