दुल्हा नहीं झुका तो दुल्हन ने तोड़ दी शादी

गाजियाबाद: वरमाला पहनने के लिए दुल्हन के आगे झुकना कितना जरूरी है, इसे समझने में एक दूल्हे को कुछ ज्यादा ही ताखीर यानी देर हो गई, क्योंकि दुल्हन ने तब तक उससे अपनी शादी तोडने का फैसला कर लिया।

जुमे की रात गाजियाबाद में एक शादी की तकरीब के दौरान चुहलबाजी में दूल्हे को दुल्हन की पहुंच से कुछ ज्यादा ही ऊपर उठा दिया गया। इसकी वजह से शादी ही टूट गई और दूल्हे के खानदान वालों को शादी की तकरीब पर खर्च हुए पांच लाख रूपये भी देने पडे।

शादी के इस रिश्ते में जुडने से पहले दोनों दुल्हा और दुल्हन पुणे में एक मल्टीनैश्नल कंपनी में काम करने के दौरान एक-दूसरे के राबिते में आए।

लड़की गाजियाबाद की रहने वाली है, जबकि लड़का का खानदान पुणे में रहता है। जुमे के रोज़ वरमाला के दौरान दोस्तों ने दूल्हे को कुछ ज्यादा ही ऊपर उठा लिया जिसकि वजह से दुल्हन वरमाला नहीं पहना सकी।

दुल्हन ने तीन बार दूल्हे को माला पहनाने की कोशिश की, लेकिन इसके बाद उसने शादी करने से ही इनकार कर दिया। इसके बाद दुल्हा उर दुल्हन के घर वालो के बीच झडप हो गई जिसकी वजह से पुलिस को बीच-बचाव के लिए आना पडा। दूल्हे के खानदान वालों ने दुल्हन के घर वालों को शादी की तकरीब पर खर्च हुए रूपये अदा किए। पुलिस आफीसर उपेंद्र यादव ने बताया कि, मामला हमारे पास आया लेकिन दोनों फरीक़ ने पुलिस थाने में ही आपसी रज़ामंदी से इसे सुलझा लिया।