देश के मुसलमान आज प्रधानमंत्री मोदी के साथ खड़े हैं: भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का दावा

बेंगलुरु में आयोजित भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भाजपा नेताओं ने कहा कि कांग्रेस मुसलमानों को वोट बैंक समझकर उनका इस्तेमाल करती रही है। आजादी के बाद सबसे अधिक सत्ता में रहने के बावजूद मुसलमानों को कांग्रेस ने कुछ नहीं दिया। अब मुसलमान मोदी के साथ हैं।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

न्यूज़ नेटवर्क समूह प्रदेश 18 के अनुसार बेंगलुरु में प्रदेश भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की कार्यकारिणी बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में पूर्व उप मुख्यमंत्री और भाजपा के सीनियर लीडर आर अशोक के अलावा भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष अब्दुल अज़ीम और अन्य महत्वपूर्ण नेताओं ने भाग लिया। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नोटबंदी के फैसले का स्वागत किया गया और देश के मुसलमानों को प्रधानमंत्री के साथ होने का दावा भी किया गया।

इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ लीडर अब्बास अली भूरा ने कहा कि कांग्रेस मुसलमानों को ही इस्तेमाल करती रही है। उन्होंने कहा कि आज मुसलमानों के पिछड़ेपन का कारण केवल कांग्रेस है।

प्रदेश भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अधयक्ष अब्दुल अज़ीम ने कहा कि आज की तारीख में मुसलमान कांग्रेस के साथ नहीं हैं। मुसलमान कांग्रेस का साथ छोड़ चुके हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से मार्च में एक बैठक का आयोजन किया जाएगा, इस बैठक में बड़ी संख्या में मुसलमान शिरकत करेंगे। कांग्रेस मुसलमानों को अपना वोट बैंक समझती रही है। अब कांग्रेस को समझ लेना चाहिए कि मुसलमान आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़े हैं। अब देखना होगा कि मार्च में आयोजित होने वाला भाजपा अल्पसंख्यक बैठक कहां तक सफल होता है।