देश को मौजूदा हालात में पहुंचाने वाले लोगों को वह बर्बाद कर देंगे- यशवंत सिंह

पूर्व केन्द्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) छोड़ने का ऐलान किया है। यशवंत सिन्हा ने पटना में एक कार्यक्रम में बीजेपी छोड़ने का ऐलान किया। यशवंत सिन्हा ने कहा कि वो दलगत राजनीति से अलग हो रहे हैं और भविष्य में किसी राजनीतिक दल से नहीं जुड़ेंगे।

गौरतलब है कि यशवंत सिन्हा काफी लंबे समय से मोदी सरकार के खिलाफ बिगुल बजाए हुए थे। यशवंत सिन्हा मोदी सरकार की नीतियों की आलोचना करने को कोई मौका नहीं छोड़ रहे थे।

यशवंत सिन्हा ने शनिवार को एक कार्यक्रम में कहा कि आज वह बीजेपी की किसी भी तरह की राजनीति से संन्यास लेते हैं और पार्टी के साथ अपने सारे संबंधों को खत्म कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि देश को मौजूदा हालत में पहुंचाने वाले लोगों को वह बर्बाद कर देंगे। यशवंत सिन्हा ने कहा, ‘कुछ लोगों को लगता है कि 2014 में चुनावी राजनीति छोड़ने के बाद मेरी चिंताएं खत्म हो गई थीं, लेकिन मैं बता दूं कि मेरा दिल आज भी देश के लिए धड़कता है. मैं तब तक शांत नहीं बैठूंगा जब तक देश में मुश्किलें हैं।