देश में 25 लाख डिफेंस पेंशनर: केंद्र सरकार

देश में २५ लाख से भी ज्यादा डिफेंस पेंशनर मौजूद है,जिसमे १.२५ लाख नेपाल के नागरिक है, लोक सभा में आज यह जानकारी दी गयी|

एक सवाल के जवाब में लिखित रूप से लोक सभा को रक्षा राज्य मंतरी सुभाष भम्बरे ने १ फरवरी को बताया| हमारे यहाँ २५००६३१ डिफेन्स पेंशनर है जिनमे पंजाब, हरयाणा और उत्तर प्रदेश का स्थान सूचि में सबसे ऊपर है|

पंजाब से २,७७,९८५ पेंशनर है, जो देश में सबसे ज्यादा है, जिसके बाद हरयाणा (२,७१,०३४) और उत्तरप्रदेश(२,२४,९७१) का स्थान है|

सिक्किम से मात्र २८८ डिफेंस पेंशनर है वंही नेपाल से तक़रीबन १०७,८३७ पेंशनर , रक्षा मंत्रालय के अधीन आते है|

नेपाली सैनिक, ब्रिटिश हुकूमत के समय से ही, भारतीय सेना के गोरखा रेजिमेंट का मुख्य हिस्सा रहे है|

भम्बरे ने बताया की संवितरण एजेंसियो ने सातवें केंद्रीय वेतन आयोग के तहत बकाया राशि (एरिअर) देनी शुरू कर दी है|