दोस्त को बंधक बनाकर उसकी पत्नी के साथ किया रेप

ओडिशा में दोस्ती के रिश्ते को शर्मसार करने वाली एक खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक दो दोस्तों ने पहले अपने मित्र को बंधक बनाया फिर उसकी पत्नी के साथ दुष्कर्म किया। हालांकि लोगों ने आरोपियों को पकड़कर उनकी जमकर ठुकाई कर दी।
मामला ओडिशा के चांदवाली का है, जहां दो लोगों ने अपने ही दोस्त को पेड़ से बांधकर उसकी पत्नी से रेप किया है। मामले का पता चलने पर लोगों ने आरोपियों को पेड़ से बांधकर पीटा।
पकड़े गए दोनों आरोपियों का घर ओडिशा के चांदवाली में है और दोनों ही पेशे से मजदूर हैं।

पीड़ित गिरधारी गुप्ता बिहार से आकर यहां बस गया था और उन दोनों के साथ काम करता था। दोनों का ही गिरधारी के यहां आना-जाना था। आरोपी गिरधानी की पत्नी पर ‍गंदी नजर रखते थे।

गुरुवार की शाम दोनों दोस्त गिरधारी के घर पहुंचे और गिरधारी से कहीं चलने के लिए कहा। मना करने के बाबजूद भी ये लोग उसे जबरन घर से ले गए और घर से दो किलोमिटर दूर सुनसान जगह पर एक पेड़ से गिरधारी को बांधकर उसके घर वापस आए और पत्नी को अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म करने लगे।

जब लोगों ने गिरधारी की चीख सुनी तो उन्होंने उसे रस्सी खोलकर आजाद कराया और सभी गिरधारी के साथ उसके घर की और चल पड़े और जब उसके घर पहुंचे तो नजारा देखकर हतप्रभ रह गए। दोनों आरोपी उसकी बीबी के साथ दुष्कर्म कर रहे थे। लोगों ने दोनों को रंगे हाथ पकड़कर एक पेड़ से बांध दिया फिर जमकर धुनाई की। बाध में दोनों को लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया।