दो अप्रैल को कांग्रेस जारी कर सकती है घोषणा पत्र, मोब लिंचिंग पर कानून भी मेनोफेस्टो में !

नई दिल्ली: कांग्रेस पार्टी का चुनावी घोषणापत्र  जल्द जारी हो सकता है।  घोषणा पत्र को अंतिम रूप देने का काम पूरा हो चुका है और राहुल गांधी दो अप्रैल को इसे जारी करने वाले हैं।

इस घोषणा पत्र में कांग्रेस न केवल देश के नागरिकों से बड़े-बड़े वादे करेगी, बल्कि किसान, मजदूर, युवा, विद्यार्थी, महिलाओं समेत मोब लिंचिंग के लिए कानून  होगा।

टाइम्स ऑफ़ इंडिया की खबर के मुताबिक देश में हो रही मोब लिंचिंग को कांग्रेस अपने मेनोफेस्टो में प्राथमिकता दे सकती है।  कांग्रेस के 2019 चुनाव घोषणापत्र में घृणा अपराधों के खिलाफ नए कानून का वादा करने की संभावना है, जो लिंचिंग को रोकने के लिए एक सर्वव्यापी उपाय है।

TOI की खबर के मुताबिक कांग्रेस सरकार भीड़ हिंसा के अपराधों से निपटने के लिए एक विशेष कानून का गठन करेगी। पार्टी इस मामले पर सावधानी भी बरत रही है।

दो अप्रैल 2019 को जारी होने वाले घोषणा पत्र में गरीबों के इलाज, विद्यार्थियों के शिक्षा ऋण, किसानों के फसली कर्जे जैसे तमाम मुद्दों पर प्रकाश डाला जा सकता है। पार्टी हिन्दू धर्म के साथ-साथ अन्य के सम्मान, भाई चारे को बनाए रखने का संदेश दे सकती है।  घोषणा पत्र में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पूर्व केंद्रीय वित्तमंत्री का विजन भी साफ दिखाई दे सकता है।

पार्टी के इस घोषणा पत्र को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी को काफी उम्मीदे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष अपने स्तर पर इसे सत्ता पक्ष के खिलाफ एक बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक मानकर चल रहे हैं।