दो बच्चों समेत ख़वातीन पर तेजाब से हमला

घोड़ासहन के जगीरहा कोठी गांव में खानदानी तनाजे में दो ख़वातीन और दो बच्चियों पर तेजाब फेंक दिया गया। इससे चारों झुलस गये। वाकिया इतवार शाम की है। तमाम का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। डॉक्टरों ने चोरों की हालत को संगीन बताया है और बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक, रेणु देवी की शादी दस साल पहले अभय राय से हुई थी। दोनों को कोई बच्चा नहीं है। इसी वजह से अभय के भाई विजय की नजर उसकी जायदाद पर थी। विजय मुसलसल रेणु और उसके शौहर अभय पर जायदाद लिखने का दबाव बना रहा था, लेकिन रेणु और अभय इससे इनकार कर रहे थे। बताते हैं, इसी को लेकर इतवार को विजय ने अपनी बीवी रेखा और ससुर रामविश्वास और साले अजय के साथ मिलकर अभय और रेणु पर हमला कर दिया।

बताते हैं विजय ने रेणु के गले में फंदा लगा कर उसे फांसी पर लटकाने की कोशिश की, लेकिन उसने शोर मचा दिया। इसी दरमियान वहां उसकी गोतिनी संगीता पहुंच गयी। संगीता के साथ उसके बच्चे रिमझिम (10) और वर्षा कुमारी (8) भी थी। वह दरमियान बचाव करने लगी। इसके बाद विजय ने पिस्टल से रेणु पर गोली चलायी, लेकिन वह मिस हो गयी।

बताया जाता है, इसके बाद विजय अपने घर से तेजाब की बोतल ले आया। उसकी बीवी और भाई ने रेणु का हाथ पैर पकड़ लिया। इसके बाद रेणु के पूरे जिश्म पर तेजाब डाल दिया। इसके बाद संगीता और उसकी बच्चियों के जिश्म पर भी तेजाब फेंका। इसबात की तसदीक़ रेणु ने पुलिस को दिये बयान में की है। उसने विजय, रेखा के साथ उनके ससुर रामविश्वास और साले अजय कुमार को भी मुल्ज़िम बनाया है।

पुलिस ने इलाज करा रहे रेणु का बयान दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने कहा, हम लोग बयान की कापी घोड़ासहन पुलिस को भेज रहे हैं। इससे मुतल्लिक़ मामला वहीं दर्ज किया जायेगा।