दो मनचलों ने दो नाबालिगों को लेकर भागा

तिसरी के दो मनचले लड़कों ने दो नाबालिग लड़कियों को लेकर फरार हो गया है। यह वाकिया इतवार की है। बताया जाता है कि दो मनचलों ने दो नाबालिग लड़कियों को बहला फुसला कर घर से भगा ले गया है। इसमें एक चौकीदार का बेटा बताया जाता है। घर से लड़की के भाग जाने से दोनों लड़कियों के अहले खाना खासा परेशान हैं और दो दिनों से उसकी खोज में दर-बदर भटक रहे हैं। लड़कियों के अहले खाना ने इसकी इत्तिला तिसरी थाना को भी दे दी है।

तिसरी के थाना इंचार्ज विनोद उरांव काफी खोज बीन कर रहे हैं। लेकिन अभी तक उन सबों का कोई पता नहीं चल पा रहा है। ज़राये ने बताया कि इतवार को चौकीदार का बेटा उस लड़की को लेकर गावां में था। इसके बाद वह कहां गया इसका पता नहीं चल पा रहा है।