दो सितंबर की हड़ताल में RBI कर्मचारी भी शामिल, देशव्यापी श्रमिक मांगों को करेंगे समर्थन

भारतीय रिजर्व बैंक के कर्मचारी और श्रमिक दो सितंबर को होने वाली देशव्यापी हड़ताल में शामिल होंगे। गौरतलब है कि इस दिन प्रमुख केंद्रीय श्रमिक संगठनों ने हड़ताल का आह्वान किया है। ऑल इंडिया रिजर्व बैंक एंप्लॉयीज एसोसिएशन (AIRBEA) और ऑल इंडिया रिजर्व बैंक वर्कर्स फेडरेशन ने एक संयुक्त बयान में कहा कि देशभर में रिजर्व बैंक के कर्मचारी दो सितंबर को होने वाली औद्योगिक हड़ताल में शामिल होंगे और देश के श्रमिक वर्ग की मांगों का समर्थन करेंगे।