धनबाद क्लब इन्तेखाबात की सरगरमी बढ़ी

धनबाद 20 मई : धनबाद क्लब की इन्तेखाबी सरगरमी बढ़ गयी है। इतवार नामज़दगी का आखरी दिन था। कुल 18 उम्मीदवार मैदान में हैं। पीर के दिन स्क्रूटनी और मंगल को नाम वापसी का दिन है। सेक्रेटरी ओहदे पर कांटे की टक्कर होने की उम्मीद है। डॉ प्रणय पूर्वे व नवल किशोर उपाध्याय सेक्रेटरी ओहदे के दावेदार हैं।

दोनों उम्मीदवार पहले भी धनबाद क्लब में सेक्रेटरी ओहदे पर शिराकत दे चुके हैं। आला नायब सदर ओहदे पर अतुल प्रसाद, अनिल सांवरिया व कुबेर सिंह के दरमियान सहरखी मुकाबला होने का इमकान है। नायब सदर ओहदे पर कमल किशोर चौधरी और नितेश शाहबादी के बीच सख्त मुकाबला होने की उम्मीद है। जॉइंट सेक्रेटरी ओहदे पर एबी फिलिप और अमित डोकानिया के दरमियान मुकाबला होगा।खजांची ओहदे के लिए अशोक चौरसिया और शैलेंद्र नरूला ने दावेदारी की है।

एग्जिक्यूटिव के पांच ओहदे के लिए सात उम्मीदवार आनंद तुलस्यान, आशीष भानु सिंह, नरेंद्र शर्मा, पंकज अग्रवाल, विशाल क्कर, विशाल कृष्णानी व यमेश त्रिवेदी मैदान में है। क्लब जराय के मुताबिक कुछ ओहदे पर नाम वापसी की भी बात चल रही है। एडीएम लॉ एंड ऑर्डर शरीक चीफ इलेक्शन अफसर अशोक कुमार सिंह ने इतवार को क्लब के ओहदेदारों के साथ बैठक की। इन्तेखाबात से मुतल्लिक हिदायत दिये।

चीफ इलेक्शन अफसर की मदद के लिए क्लब के रुकन डॉ अरविंद झा और हरिश गुलाटी को इलेक्शन ओहदेदार नामज़द किया है। 26 को आवामी सभा होगी। उसी दिन रायदही (वोटिंग) और फतह उम्मीदवारों का एलान किया जायगा।