धर्म की बुनियाद पर कोई देश नहीं चल सकता है- कांग्रेस नेता नदीम जावेद

कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष नदीम जावेद ने धर्म के आधार पर मदेश के विभाजन के लिए मोहम्मद अली जिन्ना को जिम्मेदार बताते हुए कहा कि वे शराबी थे। इसके साथ ही कुरान की बातों को जिन्ना जाहिल मुसलमानों को डराने के लिए लिखा होना बताया करते थे।

जावेद ने यह बात रविवार को महावीर पब्लिक स्कूल में सामाजिक सम्मेलन में कहीं। उन्होंने कहा कि धर्म की बुनियाद पर कोई देश नहीं चल सकता है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण पाकिस्तान है। 1971 में भाषा के नाम पर पाकिस्तान के दो टुकड़े हो गए।

वहीं मौलाना अबुल अलाम आजाद ने हिन्दू-मुस्लिम एकता की वकालत कर भारत में रहना पसंद किया। यदि धर्म के आधार पर देश को चलाने की कोशिश की गई तो यह देश की एकता और अखंडता पर हमले जैसा होगा। दक्षिणपंथी ताकतों को समझ लेना चाहिए कि भारत में कभी ऐसा नहीं हो सकेगा।

जावेद ने कहा कि तकनीक का सही उपयोग होना चाहिए। सामाजिक समरसता जैसे कार्यक्रमों का भले ही छोटे-छोटे मंचों पर किया जाए, लेकिन सोशल मीडिया के माध्यम से इसका हजारों-लाखों लोगों तक पहुंचाया जा सकता है।

इसके साथ ही कट्टरपंथी ताकतों को हराने की शुरुआत राजस्थान से हो चुकी है। पिलछे महीनों में हुए उपचुनावों में कट्टरपंथी ताकतों को करारी हार का सामना करना पड़ा।