नई दिल्ली: अस्पताल के अंदर सर्जिकल ब्लेड से गला रेत कर डॉक्टर की हत्या, खून में डूबी मिली डाक्टर की लाश

नई दिल्ली: दिल्ली के सेंट स्टीफंस अस्पताल में एक इंटर्न डॉक्टर की हत्या की खबर सामने आई है। इस युवा डॉक्टर का नाम शाश्वत पांडेय और उम्र 26 साल है।

मामला कुछ यूं हैं की डॉक्टरों के लिए बने रेस्ट रूम में एक युवा डॉक्टर की खून से लथपथ लाश पड़ी मिली। शाश्वत पांडेय कल रात ड्यूटी पर थे। शाश्वत की हत्या सर्जिकल ब्लेड से उनका गला रेत कर की गई है। पूरे कमरे में खून ही खून था।

डॉक्टर शाश्वत की लाश को आज सुबह की श‌िफ्ट के लोग अस्पताल के रेस्ट रूम में पहुंचने पर देखा। जिसके बाद अस्पताल में कोहराम मच गया।

अस्पताल स्टाफ ने तुरंत 100 नंबर पर कॉल करके पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में ‌ले लिया। इसके साथ पुलिस को मौका-ए-वारदात से कुछ सबूत भी हाथ लगे हैं।

आपको बता दें कि डॉक्टर शाश्वत पांडे इलाहाबाद के रहने वाले थे और एक इंटर्न डॉक्टर के रूप में अस्पताल में प्रैक्टिस कर रहे थे। इस कत्ल के पीछे एक साथी डॉक्टर का हाथ बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस कुछ डॉक्टर्स और अस्पताल के स्टाफ से पूछताछ में जुटी है।