नई-नवेली दुल्हन पर पति ने किया शक और सुलादि उसे मौत की नीन्द

फरीदाबाद 18 नवंबर:हरियाणा में पति ने नई-नवेली दुल्हन के चरित्र पर शक की वजह से उसे मौत के घाट उतार दिया। पति ने कत्ल करने की प्लानिंग करते हुए पत्नी को जमीन में दफनाने के लिए गड्डा भी खोद लिया था। लकिन बाद में प्लान बदलते हुए उस ने पत्नी की लाश को बैग में डाल कर नाले में फेंक दिया।

उमेश और दीपिका की शादी को चार महीने ही बीते थे कि उमेश को दीपिका के चरित्र पर शक होने लगा। इस वजह से दोनों के बीच झगड़े होने लगे थे। उमेश ने दीपिका को मारने का प्लान बनाया था।

उमेश ने अपनी पत्नी को घुमाने के बहाने अपने प्लॉट पर लेगया। और दीपिक का गला दबाकर हत्या कर दी और लाश को घर लाकर बाथरुम में बंद कर दिया।सदस्यों ने दीपिका के लापता होने पर उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई।

क्राइम ब्रांच टीम के इंचार्ज नवीन कुमार ने उमेश से सख्ती से पूछताछ की तो कत्ल का राज खुलता चला गया पूछताछ में उमेश ने बताया कि उसे दीपिका के चरित्र पर शक था।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर के जेल भेज दिया है।