भाकपा माओ नवाजों का झारखंड, ओड़िशा और मग्रीबी बंगाल में बंद सनीचर रात 12 बजे से मौसर हो गया। इतवार रात 12 बजे तक मौसर रहेगा। माओवादियों ने चारु मजूमदार और कन्हाई चटर्जी के यौम ए शहादत पर तीन रियासतों में एक दिन के बंद का एलान किया है। बंद को लेकर पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है।
कल वामदलों का बंद : हजारीबाग जिले के केरेडारी में रैयतों पर पुलिस फायरिंग के खिलाफ वामदलों ने 29 जुलाई को झारखंड बंद बुलाया है। बंद का कई तंजीमों ने हिमायत की है।