रायपुर, 26 मई: (एजेंसी) छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में एक बड़े हमले को अंजाम देते हुए नक्सलियों ने हफ्ते के दिन कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के दौरान पार्टी के काफिले पर जमकर गोलीयों की बौछार की।
नक्सलियों ने सलवा जुडूम मुहिम चलाने वाले सीनीयर कांग्रेस लीदर महेंद्र कर्मा समेत 17 लोगों की गोली मारकर कत्ल कर दिया। इनमें 9 कांग्रेसी लीडर शामिल हैं।
गोलीबारी में साबिक मरकज़ी वज़ीर विद्याचरण शुक्ल समेत करीब 20 लोग ज़ख़्मी हो गए। शुक्ल को चार गोलियां लगी हैं, उनकी हालत नाज़ुक बनी हुई है।
सैकड़ों के तादाद में आए नक्सली कांग्रेस के रियासती सदर नंद कुमार पटेल और उनके बेटे दिनेश पटेल को अगवा कर अपने साथ ले गए। कई दूसरे कांग्रेसी लीडर भी लापता हैं। देर रात दिनेश पटेल को रिहा किए जाने की खबर मिली है।
वज़ीर ए आज़म मनमोहन सिंह और कांग्रेस सदर सोनिया गांधी ने इस वाकिया की सख्त मुज़म्मत की है। कांग्रेस के नायब सदर ष राहुल गांधी देर रात रायपुर रवाना हो गए। इतवार के दिन मनमोहन और सोनिया भी रायपुर पहुंच सकते हैं।
नक्सलियों ने हफ्ते की शाम करीब 5:30 बजे रायपुर से 340 किमी दूर दरबा घाटी के घने जंगल वाले इलाके में इस हमले को अंजाम दिया। उस वक्त कांग्रेसियों का काफिला सुकमा में परिवर्तन रैली के बाद लौट रहा था।
नक्सलियों ने काफिले को रोकने के लिए पहले ब्लास्ट किया और घेराबंदी कर दो घंटे तक अंधाधुंध फायरिंग की। इसमें महेंद्र कर्मा और साबिक एमएलए उदय मुदलियार की मौके पर ही मौत हो गई।
किसी सयासी दल पर नक्सलियों का यह अब तक का सबसे बड़ा हमला माना जा रहा है। वज़ारत दाखिला ने हमले में 17 लोगों की मौत की तस्दीक की।
पुलिस देर रात तक मौके पर नहीं पहुंच सकी थी।