धनबाद। भाजपा धनबाद जिला महिला मोर्चा की अध्यक्ष गीता सिंह का एक और वीडियो क्लिप शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस क्लिप में भी गीता उसी सत्येंद्र सिन्हा के साथ अंतरंग अवस्था में दिख रही हैं, जिसके साथ का वीडिया चार दिन पहले वायरल हुआ था।
https://www.youtube.com/watch?v=SBMDDG580rc
इसके सामने आने के बाद देर शाम भाजपा धनबाद जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने गीता सिंह से इस्तीफा मांग लिया। गीता ने रात में ही अपना इस्तीफा उन्हें भेजवा दिया, जिसे मंजूर कर लिया गया। गौरतलब है कि सोशल मीडिया में गीता के साथ बेहद आपत्तिजनक अवस्था में वीडियो डाला गया। 13 मिनट के इस क्लिप में पुराने वीडियो के बाद का हिस्सा जोड़ा गया है।