नरेंद्र मोदी दस मुंह वाले इंसान (रावण) : दिग्विजय

नई दिल्‍ली, २९ नवंबर: जैसे-जैसे गुजरात असेंबली इलेक्शन के दिन नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे कांग्रेस और बीजेपी के बीच इल्ज़ाम तराश और ज़ाती तंकीदों में भी तेजी आ रही है। इसी सफ यानी क्रम में कांग्रेस के कौमी जनरल दिग्विजय सिंह ने मोदी के 3 डी मुहिम की बराबरी रामायण के ’10 सिर वाले’ (दशानन /रावण) इंसान से की है।

कांग्रेस लीडर दिग्विजय सिंह ने भोपाल में जुमेरात को मोदी के 3 डी प्रचार पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि मोदी 3 डी तकनीक से एक जगह पर बोलेंगे और दस जगहों पर उनकी बात पहुंचेगी। यह ठीक वैसे ही है जैसे रामायण का दस सिरों वाला इंसान (रावण) ।

गौरतलब है कि 18 नवंबर को मोदी ने 3 डी होलोग्राफिक प्रोजेक्शन के जरिए चार शहरों अहमदाबाद, राजकोट, वडोदरा और सूरत में चुनाव रैलियों को एक साथ खिताब किया था। बाद में इस प्रचार के तरीके पर कांग्रेस ने एतराज़ जताया था।