झारखंड के चारबासा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस को बोफोर्स के मुद्दे पर चुनाव लड़ने की चुनौती दी। पीएम मोदी ने कहा, ‘मैं नामदार के परिवार और उनके रागदरबारियों, चेले चपाटों को चुनौती देता हूं कि अगर हिम्मत है तो पूर्व प्रधानमंत्री जिन पर बोफोर्स के आरोप हैं, उस मुद्दे पर आइए मैदान पर। अगर आप में हिम्मत है कि उसके मान-सम्मान के मुद्दे पर दिल्ली में चुनाव लड़ते हैं।’
#WATCH PM in J'khand,"Namdaar ke parivaar ko chunauti deta hoon,aaj ke charan to pura hua lekin himmat ho to aage 2 charan baaki hain,agar aapko purv PM jin pe Bofors ke bhrashtachar ke aarop hain,un ke maan-samman ke mudde par main chunauti deta hun,us mudde pe chunaav ladiye" pic.twitter.com/Yh6OcBsPcV
— ANI (@ANI) May 6, 2019
पीएम मोदी ने कहा, ‘नामदार के परिवार को चुनौती देता हूं, आज का चरण तो पूरा हुआ, लेकिन हिम्मत हो तो आगे 2 चरण बाकी हैं, अगर आपको पूर्व पीएम जिन पर बोफोर्स के भ्रष्टाचार के आरोप हैं, उनके मान-सम्मान के मुद्दे पर मैं चुनौती देता हूं, उस मुद्दे पर चुनाव लड़िए।’