नरेन्द्र मोदी को औलाद नहीं तो इस में मेरी क्या गलती

झारखण्ड के वज़ीर ए आला हेमंत सोरेन ने वज़ीर ए आज़म नरेन्द्र मोदी पर निशाना लगाते हुए कहा है कि इंजीनियर का बेटा इंजीनियर बनता है। डॉक्टर का बेटा डॉक्टर बनता है, तो कोई सवाल नहीं करता। अगर मोदी को बेटा नहीं है, तो इसमें हमारी क्या गलती है। हमें अपने आबो अजदाद की रिवायतो को कंधों पर ढोने में कोई हर्ज नहीं है। हम इसमें फख्र महसूस करते हैं।

मालूम हो कि झारखंड की एक इंतेखाबी इजलास में मोदी ने कहा था कि झारखंड से बाप-बेटे की हुकूमत खत्म होने वाली है। हेमंत सोरेन ने कहा कि भाजपा सीएनटी और एसपीटी एक्ट खत्म करने की सियासत कर रही है।सियासी ताकतों को इलेक्शन के ज़रिये से हमको यह साबित करना होगा कि इस रियासत की पुरानी निज़ाम या पुराने कानून के साथ कोई छेड़छाड़ करने की कोशिश की गयी तो इस रियासत के अंदर खून की नदी बहने से कोई नहीं रोक सकता है।

हेमंत नॉमिनेशन के बाद अपने रिहायशगाह पर कारकुनो और हामियों से खिताब कर रहे थे।