हैदराबाद 22 मई:मौसम विभाग ने तेलंगाना के लिए गर्मी की लहर की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग हैदराबाद के डायरेक्टर (इंचार्ज) वाई रेडडी के मुताबिक तेलंगाना के सभी जिलों में कुछ स्थानों पर 24 मई तक गर्मी की लहर जारी रहेगी।
रविवार को सबसे 46.2 डिग्री तापमान नलगेंडा में रिकॉर्ड किया गया था जो इस साल गर्मियों का सबसे अधिक तापमान रहा। अधिकारियों ने जनता को सलाह दी है कि वे खुद को गर्मी की लहर से बचाएं। नलगेंडा का तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया वह सारे देश में सबसे अधिक तापमान रहा।
गुजरात राजस्थान ‘मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र में भी तापमान अधिक रिकॉर्ड किया जा रहा है लेकिन कल नलगेंडा में सबसे अधिक रहा। मौसम विभाग ने जनता को चेतावनी दी के कुछ दिन तक तापमान अधिक रह सकता है।