नई दिल्ली। नवजोत सिंह सिद्धू एक नया राजनीतिक मोर्चा बना सकते हैं। भारतीय हॉकी के पूर्व कप्तान परगट सिंह ने अपनी फेसबुक वॉल पर लिखा है कि वो नवजोत सिंह सिद्धू के साथ मिलकर एक नया मोर्चा बना रहे हैं। फेसबुक वॉल पर नवजोत सिंह सिद्धू, परगट सिंह, पंजाब के सामाजिक कार्यकर्ता सिमरनजीत सिंह बैंस एक साथ नज़र आ रहे हैं। इस पोस्टर पर लिखा है आवाज़-ए-पंजाब…इस पोस्टर पर नीचे लिखा है कि जांचे परखे हुए बंदे हैं। साथ ही ये भी लिखा है कि आज विश्वास की राजनीति के लिये हम एक हैं।