नवी मुंबई में सेना की वर्दी में नजर आए 4 संदिग्ध, हाई अलर्ट, जांच में व्यस्त नेवी-एटीएस

नई दिल्ली। नवी मुंबई के उरन क्षेत्र में सेना की वर्दी में चार संदिग्धों के देखे जाने की खबर है। स्कूल के छात्रों ने पुलिस को बताया कि चार लोग सेना की ड्रेस में कंधे पर कुछ लादे हुए थे।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

इस बात की जानकारी मिलने के बाद नवी मुंबई पुलिस और एटीएस अलर्ट हो गई और खोज अभियान शुरू कर दिया है। मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई और रायगढ़ में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसके अलावा सभी पश्चिमी नौसेना कमान हाई अलर्ट पर हैं।
महाराष्ट्र के डीजीपी सतीश माथुर ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस गंभीरता से इस पर नजर बनाए हुए है और खोज अभियान जारी है। माथुर के अनुसार, सुबह करीब 6 बजकर 30 मिनट पर यह संदिग्ध देखे गए। एक छात्रा ने चार संदिग्धों को आर्मी की पोशाक में देखा, वहीं एक छात्र ने बताया कि उनमें से एक ने पठान सूट पहना हुआ था।
वहीं नवी मुंबई के संयुक्त सीपी मधुकर पांडेय ने मिडिया को बताया कि बच्ची ने संदिग्धों को देखा है। हम इसकी जांच कर रहे हैं।
पुलिस और एटीएस के अलावा नेवी और कोस्ट गार्ड भी तलाशी अभियान में जुटे हुए हैं। इसके लिए हेलीकाप्टरों की मदद भी ली जा रही है। नौसेना बेस को पूरी तरह से सतर्क कर दिया गया है। इसके अलावा वायु सेना भी अलर्ट पर है।