नहीं रहे जनसंघ के संस्थापक बलराज मधोक

भारतीय जनसंघ के संस्थापकों में से एक रहे बलराज मधोक का सोमवार को निधन हो गया। मधोक के निधन की जानकारी केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने ट्वीट करके दी। मधोक की उम्र करीब 96 साल थी।
मधोक जनसंघ के अध्यक्ष रहे थे। वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के भी संस्थापक थे। वह साउथ दिल्ली से लोकसभा सांसद भी थे। उन्होंने जनसंघ का संविधान लिखा था। उनकी विचारधारा हिंदू राष्ट्र की थी।
images
मधोक अपने जीवनकाल में दावा करते थे कि उन्होंने ही सबसे पहले 1968 में राम मंदिर हिंदुओं को सौंपने की मांग उठाई थी। उन दिनों वह साउथ दिल्ली से लोकसभा सदस्य थे। मधोक के मुताबिक उन्होंने लोकसभा में मांग की थी कि रामजन्मभूमि हिंदुओं को सौंप दी जानी चाहिए।