नांदेड़ महानगर पालिका चुनाव में कांग्रेस की जीत लगभग तय, AIMIM खाता खोलने में नाकाम

नांदेड़। महाराष्ट्र के नांदेड महानगर पालिका चुनाव में कांग्रेस की आंधी में लगभग सभी पार्टीयां उड़ गयी है। हैरानी की बात यह है कि ओवैसी की पार्टी जो 2012 में 1 1सीट जीतने में कामयाब हुई थी, इस बार खाता तक नहीं खोल पाई है।

सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस ने अबतक 23 सीटों पर जीत हासिल कर चुकी है और आधी से अधिक सीटों पर आगे चल रही है। आज शाम तक सभी सीटों के बीजेपी ने चुनाव प्रचार में कोई कसर नहीं छोड़ी थी।

ओवैसी ने भी खूब प्रचार किया था उन्होंने यहां खूद मोर्चा संभाल रखा था। लेकिन जो खबर आ रही है उसके मुताबिक जीती हुई 11 सीटों को भी बचाने में नाकाम रही।

2012 में हुए चुनाव में कांग्रेस ने 81 सीटों में से 41 पर कब्जा किया था। जबकि 12 सीटें जीतकर शिवसेना दूसरे स्थान पर रही थी। AIMIM तीसरे नंबर रही, जिसने 11 सीटें जीतीं। वहीं भाजपा महज दो सीट जीतने में कामयाब रही।