नाइजीरिया की मस्जिद में हुआ आत्मघाती हमला

नाइजीरिया: ताजा मिली खबर के अनुसार पता चला है कि उत्तरपूर्वी नाइजीरिया के मैदुगुरी में एक मस्जिद पर बुधवार को दो फिदायीन  अटैक हुए हैं और इस हमले में अब तक २७ लोगों की मौत हुई है इसके  अलावा 17 से ज्यादा लोग जख्मी हुए है। इस आतंकी हमले के पीछे  आतंकी संगठन बोको हरम का हाथ माना जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी से पता चला है कि पुरुष की वेष में दो महिलाओं ने इस सुसाइड अटैक को अंजाम दिया है। एक महिला ने खुद को मस्जिद के अंदर और दूसरी ने खुद को मस्जिद के बाहर उड़ा लिया और जिस जगह यह हमला हुआ है वहां नाइजीरियाई आर्मी का कमांड सेंटर है और  आर्मी यहां से बोको हरम के खिलाफ कैम्पेन चला रही है।