नाइजीरिया मस्जिद ब्लास्ट : मरने वालों की संख्या बढ़कर 50 हुई

मुबी. नाइजीरिया की मुबी शहर के एक मस्जिद में सुसाइड बम ब्लास्ट में 50 लोगों की मौत हो गई है। मुबी शहर की इस मस्जिद में सुबह के वक्त जब हमला हुआ, तब ये नमाजियों से भरी थी। लोकल अफसरों ने इस घटना की जानकारी दी है। हालांकि, अभी तक किसी ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

पुलिस स्पोक्समैन ऑथमन अबुबकर ने बताया कि सुसाइड बॉम्बर मस्जिद में नमाज कर रहे लोगों के बीच ही मौजूद था और वहीं उसने खुद को उड़ा लिया। मुबी परिषद के चेयरमैन अहमद मूसा ने बताया कि इस हमले में काफी संख्या में लोग जख्मी भी हुए हैं, जिन्हें रेस्क्यू टीम ने हॉस्पिटल पहुंचाया।
अब तक किसी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली हैं।

हालांकि, इसे लेकर बोको हरम पर शक जताया जा रहा।
मुबी अदमावा राज्य का शहर है, जिस पर 2014 में आतंकवादी संगठन बोको हरम का कब्जा था। सेना ने 2015 की शुरुआत में बोको हरम को यहां से खदेड़ में कामयाबी हासिल की थी।