नाइजीरिया में चर्च की छत गिरने से 60 लोगों की मौत

ऑयो: नाइजीरिया के दक्षिण पूर्वी क्षेत्र ऑयो में एक बिशप समारोह के दौरान एक चर्च की छत गिर जाने से लगभग 60 लोगों की मौत हो गई है।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

बीबीसी की रिपोर्टों के अनुसार मरने वालों की संख्या इससे कहीं अधिक है और आशंका है कि कई लोग अब तक मलबे तले दबे हुए हैं।समारोह के समय रीनर्ज़ बाइबिल चर्च के अंदर सैकड़ों लोग मौजूद थे जिनमें अक्वाबोम राज्य के राज्यपाल ओडोम अमानोइल भी शामिल हैं, जो इस हादसे से बच निकले।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इमारत अभी निर्माणाधीन थी और बिल्डरों ने इस समारोह से पहले तेजी से काम पूरा किया था। राज्यपाल अमानोइल ने कहा कि इस बात की जांच की जाएगी कि क्या सुरक्षा मानदंडों का उल्लंघन तो नहीं हुआ।

राष्ट्रपति मोहम्मद बुखारी ने इस घटना पर ‘गहरा दुख’ व्यक्त किया है। बचे एक व्यक्ति ने नाइजीरिया के टेलीविजन चैनलों को बताया कि चर्च समारोह सामान्य अनुसार जारी थी। राज्यपाल के पहुंचने के 20 मिनट बाद अचानक छत अनुयाइयों पर गिर पड़ी। राज्यपाल को तेजी से निकाल लिया गया, लेकिन दूसरे इतने खुशनसीब साबित न हो सके। ‘

नाइजीरिया में इमारतों की छतें ढह जाना असामान्य बात नहीं है। इसकी बड़ी वजह घटिया निर्माण उपकरण का उपयोग और निर्माण नियमों का उल्लंघन है। 2014 में नाइजीरिया ही के शहर लागोस में एक चर्च का हॉस्टल गिर जाने से दर्जनों लोग मारे गए थे।