‘नाइट डेट’ पर विराट और अनुष्का!

हिंदुस्तानी क्रिकेटर विराट कोहली और अदाकारा अनुष्का शर्मा एक बार फिर सुर्खियों में हैं| खबर हैं कि दोनों मंगल की रात एक ‘नाइट डेट’ पर बैंगलौर में साथ थे|

pinkvilla.com में छपी खबर के मुताबिक विराट और अनुष्का को बैंगलौर के रिचमंड पब में एक साथ देखा गया| जानकारी के मुताबिक अनुष्का और विराट दोनों ने ही काले कपड़े पहने हुए थे| विराट अपने शानदार हेयरस्टाइल और चश्मे में शानदार दिख रहे थे| पब में कुछ देर साथ रहने के बाद अनुष्का और विराट वहां से चले गए|

अनुष्का मुंबई में ‘हैदर’ की स्क्रीनिंग पर भी नहीं पहुंची थीं| अब हम समझ सकते हैं कि आखिर अनुष्का कहां गायब थीं!

खबरें तो ऐसी भी हैं कि अनुष्का आने वाले वेस्टइंडीज दौरे में विराट के साथ होंगी| पिछली बार अनुष्का विराट के साथ जब इंग्लैंड दौरे पर साथ दिखीं थी तो उनको लेकर खूब चर्चा हुई थी| इसके साथ ही विराट के खराब मुज़ाहिरा के लिए भी उन्हें जिम्मेदार माना जा रहा था|अब देखना यह है कि क्या यह लव बर्ड इन सभी अटकलों को दरकिनार कर एक बार फिर साथ होगा?