नाजायज संबंध के शक पर की पत्नी की हत्या

प्रतापगढ़ 11 अक्टूबर: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में नाजायज संबंध के शक होने पर एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या की। वारदात की इत्तेला मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में केस दर्ज करके पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, गडौरी खुर्द गांव में 10 और 11 अक्तूबर की दरम्यानी रात को राजेन्द्र गुप्ता नामक व्यक्ति ने अपनी पत्नी कंचन (30) के सिर पर हमला करके उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसने ग्राम प्रधान शारदा देवी से कहा कि बदमाशों ने उसकी पत्नी की हत्या की।

शुरुआती जांच में शक होने पर पुलिस ने राजेन्द्र से सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपनी पत्नी के कत्ल का जुर्म कुबूल कर लिया। पुलिस ने कार्यवाही शुरू कर दी है।