नामित सदस्यों को सदन में रहना चाहिए: भाजपा

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार ने कहा कि सदन में कोई बड़ी लोकप्रिय हस्तीया अलोकप्रिय व्यक्ति का मामला नहीं होता है बल्कि हर सदस्य को सार्वजनिक कल्याण के पक्ष में होने वाले बहस में भाग लेना चाहिए। उन्होंने राज्यसभा में सचिन तेंदुलकर और रेखा जैसे सांसदों के अनुपस्थित होने पर उठाए गए सवालों का जवाब दिया।

अपनी राय जाहिर करते हुए अभिनेत्री से राजनीतिज्ञ बनने वाली भाजपा सांसद हेमा मालीनी ने प्रस्ताव रखा कि इन दोनों सांसदों को पारलियामेंट स्थिति से अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। उन्हें पूरे ईमानदारी से सदन में मौजूद रहना चाहिए। वह बतौर पार्लियामेंट्री अर्द्ध प्रेरित व्यवहार नहीं कर सकते।

अनंत कुमार और हेमा मालिनी के बयान पर टिप्पणी करते हुए समाजवादी पार्टी के सांसद हरीश अग्रवाल ने क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और बॉलीवुड अभिनेत्री रेखा के बारे में सवाल उठाया क्योंकि यह दोनों सदन लगातार अनुपस्थित हैं। उन्होंने इस बात पर भी आश्चर्य व्यक्त किया कि क्या उन्हें इस्तीफा देना चाहिए।

संसद ही एक ऐसा स्थान है जहां पर जनता के कल्याण के लिए विचार-विमर्श किया है। हम सभी जनता के सेवक हैं इसमें किसी लोकप्रिय व्यक्ति या अलोकप्रिय व्यक्ति का सवाल नहीं पैदा होता। संसद के बाहर संवाददाताओं से बातचीत करते हुए अनंत कुमार ने बताया कि हर एक संसद की कार्यवाही में भाग लेना चाहिए।

कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने कहा कि सचिन तेंदुलकर और रेखा की उपस्थिति बहुत कम है। इस समस्या को इसलिए उठाया गया क्योंकि यह लोग लोकप्रिय हस्तियां हैं। उनसे हटकर अन्य कई सदस्यों भी हैं जो सदन में उपस्थित नहीं रहते लेकिन उनकी अनुपस्थित मसला नहीं उठाया जाता है उसकी वजह ये है कि ये लोग लोकप्रिय हस्ती नहीं होती। रेखा और सचिन तेंदुलकर सार्वजनिक व्यक्ति होने के कारण मुद्दा उठाया जा रहा है।