नाम में मामूली गलती की वजह से पश्चिम बंगाल के 25 हज यात्रियों की उड़ान रद्द

कोलकाता। पश्चिम बंगाल हज समिति के अध्यक्ष नुरुल ने केंद्रीय हज समिति के सीईओ पर बंगाल के आज़मीन के साथ भेदभाव बरतने का आरोप लगाया है। राज्य हज समिति ने केंद्र सरकार को सीईओ के खिलाफ पत्र लिखने का फैसला किया है। हज के नाम में हुई अक्षरों की गलती की वजह से लगभग 25 हज की उड़ान रद्द कर दी गई है और वह हज जाने से वंचित रह गए। साथ ही केंद्रीय हज समिति ने राज्य के 09 हज सेवक के अनुरोध को अस्वीकार कर दिया है। राज्य हज समिति के अध्यक्ष ने केंद्रीय हज समिति के व्यवहार को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से हस्तक्षेप की अपील की है।

HAJ CAN LIST WB

अध्यक्ष ने अपने बयान में कहा कि केंद्रीय हज समिति पश्चिम बंगाल के आज़मीन के साथ अन्याय कर रही है। किसी के नाम में एफ की जगह आर जाने जैसी अक्षरों की गलती की वजह से उड़ान कैंसिल कर रही है जो एक गंभीर इशु है। उन्होंने कहा कि जब मैं केंद्रीय हज समिति का उपाध्यक्ष था तब कोई परेशानी नहीं थी। इस बार हमें ज्यादा परेशान किया जा रहा है। अता उररहमान साहब हमारी बात नहीं सुन रहे हैं। वे चाहते हैं कि हमारा हज कोटा कम हो जाए। यहाँ से हज कम जाएं ताकि दूसरे राज्यों के जो हज प्रतीक्षा सूची में हैं, उन्हें भेजा जाए।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये