निज़ामाबाद में महिला ने चार बच्चों को जन्म दिया

निज़ामाबाद: तेलंगाना के निज़ामाबाद में एक महिला ने चार बच्चों को जन्म दिया। जिनमें तीन बच्चों का वज़न कम होने की वजह से हैदराबाद के नीलोफ़र हॉस्पिटल भेज‌ दिया गया। जानकारी के मुताबिक़ कामा रेड्डी ज़िले के हाजी पूर तांडा से संबंध‌ रखने वाली शोभा नामी महिला ने निज़ामाबाद डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में चार बच्चों को जन्म दिया। डाक्टरों ने बताया कि महिला की 7 महिला में ही ज़चगी अंजाम दी गई जिसकी वजह से बच्चों का वज़न कम है चार में से एक बच्चा की हालत गंभीर‌ बताई गई। महिला पूरी तरह‌ सेहत मंद बताई गई है।