नीतीश कुमार ज़ाती दौरे पर रांची आए

रांची : बिहार के वजीरे आला नीतीश कुमार ज़ाती दौरे के दौरान पीर को सवा दो बजे दिन में रांची पहुंचे। रांची हवाई अड्डे पर जदयू लीडरों कारकुनान ने उनका जोरदार इस्तकबाल किया। थोड़ी देर उन्होंने लीडरों और कारकुनान से बातचीत की। झारखंड सरकार के वज़ीर सरयू राय उनसे हवाई अड्डे पर मिले और उनके लौटने तक साथ-साथ रहे। नीतीश कुमार हवाई अड्डा से सीधे चर्च रोड वाकेय अपने दोस्त केके मिश्र के रिहाइश पर गये। वहां तकरीबन डेढ़ घंटे तक रहे। अपने पुराने दोस्तों से मिलकर उनका हालचाल लिया। शाम चार बजे वह पटना लौट गए। उनकी रांची सफर तकरीबन दो घंटे की रही।

कौशल किशोर मिश्र और वजीरे आला नीतीश कुमार ने एक साथ इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। मिस्टर कुमार पहले भी इनके यहां मुनक्कीद प्रोग्राम में हिस्सा लेने रांची आये थे। वजीरे आला नीतीश कुमार का काफिला दिन के 2.50 बजे चर्च रोड पहुंचा। यहां पर उनसे झारखंड सरकार के फूड सप्लाय वज़ीर सरयू राय, झारखंड के वजीरे आला रघुवर दास के प्रिन्सिपल सेक्रेटरी संजय कुमार, दाखिला सेक्रेटरी एनएन पांडेय ने मुलाकात की। शाम करीब चार बजे मिस्टर मिश्र के घर से नीतीश कुमार रवाना हुए। पूछे जाने पर मिस्टर राय ने कहा कि यह नीतीश कुमार का बड़प्पन है कि वे अब भी पुरानी दोस्ती को निभा रहे हैं। नीतीश कुमार के आगमन को लेकर चर्च रोड में सेक्युर्टी के पुख्ता इंतजाम किये गये थे। दिन के एक बजे से केके मिश्र के रिहाइशगाह पर पुलिस फोर्स की तैनाती कर दी गयी थी। नीतीश कुमार के इस्तकबाल को लेकर श्री मिश्र के रिहाइशगाह पर काफी भीड़ जमा हो गयी थी। कई लोग अपने घर की छतों पर नीतीश कुमार की झलक पाने को लेकर घंटों खड़े रहे।