नेताओं के बाद अब उनके रिश्तेदारों को भी पार्टी में शामिल कर रही है भाजपा

फैसल फरीद

लखनऊ: अन्य दलों के नेताओ को अपने खेमे में एंट्री कराने के बाद भाजपा अब उत्तर प्रदेश में नेताओ के परिजनों को अपने खेमे में शामिल करने के लिए लगी हुई है।

विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही नेताओ का पार्टी बदलना शुरू हो गया है। लेकिन भाजपा अब नेताओ के परिजनों भी शामिल करवा रही है।

रविवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या ने राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष रहे स्व० मुन्ना सिंह चौहान की पत्नी शोभा सिंह चौहान को पार्टी में शामिल किया। शोभा सिंह की इससे पहले कोई राजनीतिक भागीदारी नहीं रही हैं। यही नहीं कल ही पूर्व मुख्यमंत्री श्रीपति मिश्र के बेटे राकेश मिश्र को भी पार्टी ज्वाइन करवाया गया। इन दोनो के भाजपा को ज्वाइन करने से पार्टी को क्या फायदा मिलेगा यह तो आने वाला समय ही बताएगा।

इसी क्रम में कल ही स्मिता चंद को पार्टी में शामिल किया गया। वो गोरखपुर से समाजवादी पार्टी के एम्एलसी सी पी चंद के चचेरे भाई की पत्नी हैं। चंद परिवार का गोरखपुर क्षेत्र में राजनितिक दबदबा हैं।

पश्चिम में अजित त्यागी को पार्टी में शामिल किया गया हैं। अजित पूर्व मंत्री राजपाल त्यागी के पुत्र हैं। उनका मुरादनगर सीट पर असर हैं।

लोगो के लगातार ज्वाइन होने की लिस्ट में अभी जल्द ही भाजपा में शामिल हुई कांग्रेस विधायक डॉ रीता बहुगुणा जोशी ने भी अपने 100 से अधिक समर्थको की लिस्ट पढ़ कर ज्वाइन करवा दिया।

इसके अलावा बसपा के दो विधायक ममतेश शाक्य और इन्द्रपाल सिंह ने भी भाजपा ज्वाइन करी।

एक बात साफ़ हैं इस तेज़ी से दूसरे दलों से लोगो को पार्टी में शामिल करने में भाजपा के मूल नेता हाशिये पर किये जा रहे हैं। ज़ाहिर हैं की अगर कोई विधायक, पूर्व विधायक ने पार्टी ज्वाइन करी हैं तो उसका सीधा दावा आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट पर रहेगा। इस तरह उसका सीधा टकराव भाजपा के मूल दावेदार से होगा। भाजपा को शायद चुनाव में जाने के लिये अब दूसरे दल से आये नेताओ पर ज्यादा भरोसा है।