अब तक के इतिहास में बिहार में बाढ़ ने इतनी तबाही कभी नहीं मचाई थी। नेपाल में लगातार हो रहे बारिश की वजह से एक फिर नदियों का जल स्तर बढ़ रही है। बाढ़ एक बार फिर से भयानक रुप अपना रहा है। लगातार बाढ़ की वजह से होने वाली मौतों की संख्या बढ़ रही है।
खबरों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान 32 और लोगों की मौत के साथ प्रदेश में मरने वालों की संख्या बढ़कर 514 हो गयी है। ताजा बाढ़ की वजह से समस्तीपुर रेलमंडल के पांच रेलखंडों के साथ-साथ स्टेशनों पर बाढ़ का पानी पहुंच गया।
अब तक 18 ट्रेनें रद्द की गयी हैं। वहीं, पांच ट्रेनें शॉर्ट टर्मिनेट की गयी हैं। कहा जा रहा है कि अचानक बाढ़ आने की वजह से नदीयों में पानी ज्यादा हो गई है।