नेपाल में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोप में एक भारतीय गिरफ्तार

काठमांडू: नेपाल के पालपा जिले में एक सात वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म करने के आरोप में 22 साल के एक भारतीय नागरिक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

हिमालयन टाइम्स में शुक्रवार को प्रकाशित रपट के अनुसार, आरोपी की पहचान कौसर आलम के रूप में हुई है, जो बिहार का रहने वाला है और पालपा जिले के रामपुर इलाके में दिहाड़ी मजदूर के रूप में काम करता है।

पुलिस ने कहा कि उसने गुरुवार सुबह अपराध को अंजाम दिया और उसके बाद फरार हो गया। उसे गुरुवार रात गिरफ्तार किया गया।