दिल्ली महिला आयोग ने बड़ी कार्यवाई करते हुए मुनिरका इलाके से 16 लड़कियों को बचाया है। ये लड़कियां नेपाल से तस्करी कर लाई गईं थीं। फिलहाल जांच की जा रही है।
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने मंगलवार देर रात मुनिरका में छापा मारा। यहां से मालीवाल और उनकी टीम ने 16 लड़कियों को बरामद किया है।

बताया जा रहा है कि यह पूरा घटनाक्रम रात 1:30 बजे का है। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने जिन लड़कियों का रेस्क्यू कराया। वह नेपाल की रहने वाली हैं। इन्हें बहला-फुसलाकर नेपाल से भारत लाया गया था।
Delhi Commission for Women rescued 16 girls from Munirka area earlier today. These girls were trafficked from Nepal. #Delhi pic.twitter.com/CgXp3JKL2x
— ANI (@ANI) July 25, 2018
जांच में सामने आया है कि इन लड़कियों को यहां से कुवैत और इराक भेजने की तैयारी थी। उनके पासपोर्ट दलालों ने छीन लिए थे। छोटे से कमरे में ये सभी 16 लड़कियां बंद थीं। 8 महीने से यह खेल चल रहा था। आपको बता दें कि 7 लड़कियां कुवैत और इराक 15 दिन पहले भेजी गई थीं।