नेल्सन मंडेला की पूर्व पत्नी विनी का 81 साल की उम्र में निधन

नेल्सना मंडेला की तलाकशुदा पत्नी विनी मैडिकिज़ेला मंडेला की सोमवार को जोहान्सबर्ग के नेटकेयर मिलपार्क अस्पताल में एक अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। विनी मंडेला खुद भी रंगभेद विरोधी नेता थीं। उनके निधन की खबर उनके सहायक ने दी। इस साल की शुरुआत से ही वो कई बार अस्पताल में भर्ती होती रही थीं। सोमवार को परिवार की मौजूदगी में उन्होंने आखिरी सांसें लीं।

1958 में हुई थी शादी
नेल्सन मंडेला से उनकी शादी 1958 में हुई थी। शुरू में नेल्सन मंडेला के साथ और बाद में उनसे खुद रंगभेद के खिलाफ लड़ती रहीं। उनके इन्हीं कोशिशों की वजह से लोग उन्हें राष्ट्रमाता कहा जाता था।

जब नेल्सन मंडेला राष्ट्रपति बने तो उन्होंने विनी मंडेला को कैबिनेट में जगह दी लेकिन जल्दी ही पार्टी में पैसे के खर्च को लेकर विनी मंडेला पर सवाल उठने लगे जिससे उनकी छवि थोड़ी दागदार भी हो गई। 1996 में विनी व नेल्सन मंडेला का तलाक हो गया।

कभी राष्ट्रमाता थीं विनी
विनी मंडेला का जन्म 1936 में ईस्टर्न केप में हुआ था। विनी और नेल्सन मंडेला ने 1958 में शादी की थी। दोनों की पारंपरिक वैवाहिक ज़िंदगी काफ़ी छोटी साबित हुई थी। शादी के बाद मंडेला भूमिगत हो गए और फिर पकड़े जाने पर जेल भेज दिए गए।

विनी मंडेला पहले नेल्सन मंडेला से जुड़े होने के कारण और बाद में अपने बूते पर नस्लभेद के खिलाफ एक प्रतीक बन गईं। उन्हें राष्ट्रमाता कहा जाने लगा। बाद में उनकी छवि राजनीतिक और कानूनी रूप से दागदार होती गई।